गुरुग्राम के एक फ्लैट में फंदे से लटका मिला सिमरन सिंह का शव
गुरुग्राम ( )। मशहूर आरजे (रेडियो जॉकी) व इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह RJ Simran Singh का यहां एक फ्लैट में शव फंदे से लटका हुआ मिला। सिमरन सिंह रेडियो मिर्ची में भी आरजे रह चुकी थी। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके फैंस में भी शोक की लहर दौड़ गई। सिमरन सिंह के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर हैं।
जानकारी के अनुसार आरजे सिमरन सिंह जम्मू के गांव नानक नगर की रहने वाली थी। वह सेक्टर-47 गुरुग्राम स्थित अपने फ्लैट में पहुंची थी। गुुरुग्राम में एक फ्लैट में उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस उनके फ्लैट में पहुंची। वहां पर फंदे से सिमरन के शव को उतारकर पंचनामा किया गया।
यह घटना बुधवार की है। उसे नजदीक के पार्क अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरजे सिमरन सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिमरन सिंह का एक दोस्त उसके साथ रह रहा था। उसी ने पुलिस को सिमरन के बारे में सूचना दी।
सिमरन सिंह ने रेडियो मिर्ची में भी काम किया था। वर्ष 2021 में सिमरन ने रेडियो जॉकी से नौकरी छोड़ दी थी। इस समय वह फ्री लांसिंग में काम करती थी। मनोरंजन से जुड़े वीडियो बनाती थी। बताया जा रहा है कि सोशल मीडियो परउसके छह लाख से भी अधिक फॉलोवर हैं।